भारत-अमेरिका सैन्य अभ्यास समाप्त
सैन्य अभ्यास का उद्देश्य अर्ध-शहरी इलाकों में आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों और शांति बहाली के अनुभवों को साझा करना था।
एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया, "भारत और अमेरिका के करीब 1,000 सैन्यकर्मियों ने युद्ध अभ्यास 2009 में हिस्सा लिया।"
अमेरिकी सेना ने 17 बख्तरबंद वाहन और टैंकरोधी मिसाइल व्यवस्था जेवेलिन का उपयोग युद्ध अभ्यास में किया।
युद्ध अभ्यास में अमेरिका ने भारतीय हथियार बाजार में अपने बख्तरबंद वाहन 'स्ट्राइकर' को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया। हर परिस्थिति में उपयोग होने वाले आठ पहियों वाले स्ट्राइकर को हल्के वजन और आसान रखरखाव के लिए जाना जाता है। एक स्ट्राइकर की कीमत करीब 15 लाख डॉलर (करीब सात करोड़ रुपये) हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications