फ्रांसीसी सैनिकों के परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गुरुवार को प्रकाशित दैनिक 'ली पैरीसीएन' के अनुसार दोनों परिवारों के वकील गिलबर्ट कोलार्ड ने 'फ्रांस इन्फो' रेडियो से कहा कि यह आरोप सेना पर नहीं बल्कि कुछ विशेष वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाया गया है।
एक मृत सैनिक के पिता जोइल ली पाहुन का कहना है कि इन मुकदमे में उन अधिकारियों को निशाना बनाया गया है जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई थी।
फ्रांस के न्यायिक इतिहास में यह इस तरह का पहला मुकदमा है। कोलार्ड के मुताबिक यह मुकदमा सोमवार को पेरिस के 'सेना न्यायाधिकरण' में दायर किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त 2008 को तालिबान और अन्य बागी लड़ाकों द्वारा 'इंटरनेशनल स्क्यिुरिटी असीस्टेंस फोर्स' (आईएसएएफ) पर किए गए हमले में दो सैनिकों 19 वर्षीय जूलीएन ली पाहुन और 40 वर्षीय रोडोल्फ पेनन की मृत्यु हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications