क्रांतिकारी नेता 'चे ग्वेरा' पर विशेष पत्रिका का प्रकाशन शुरू
कौमुदी पब्लिक रिलेशन्स द्वारा प्रकाशित इस त्रैमासिक अंग्रेजी पत्रिका को कौमुदी नाम दिया गया है। हाशिम राजन इसके संपादक हैं।
इस पत्रिका में चे-ग्वेरा के भाषणों, राजनीतिक लेखों और उनके द्वारा लिखे गए पत्रों को शामिल किया गया है। इस 108 पृष्ठ की पत्रिका की कीमत 125 रुपए रखी गई है।
राजन ने आईएएनएस से कहा, "मैं चे-ग्वेरा की पत्नी एलिडा मार्च, चे-ग्वेरा अध्ययन केंद्र हवाना और ओसियन प्रेस को चे-ग्वेरा के लेख, व्याख्यान और उनके चयनित चित्रों को प्रकाशित करने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद देता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications