इग्नू ने शुरू किया 'ट्रेन द ट्रेनर' कार्यक्रम
विश्वविद्यालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए एक वक्तव्य के मुताबिक 'ट्रेन द ट्रेनर' कार्यक्रम का प्रमुख मकसद प्रशिक्षकों का एक आधार तैयार करना है। बाद में यही प्रशिक्षक अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों को प्रशिक्षित करेंगे।
बुधवार से शुरू हुए इस कार्यक्रम में आधुनिक प्रशिक्षण विधियां, सीखने की प्रक्रिया की आधारभूत बातें, प्रस्तुतिकरण तकनीकें, संचार के उपकरण, आवश्यकताएं-मूल्यांकन और उद्देश्य, शैक्षिक सलाहें और रणनीतियां और द्वंद्व की स्थिति में समाधान जैसे विषयों को शामिल किया गया है।
इग्नू के 'स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज' (एसओजेएनएमएस) और जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय प्रसारकों के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
अलग-अलग क्षेत्रों के 20 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया है। इनमें यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी), लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, पत्रकार और विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications