तालिबान को पराजित किया जाना चाहिए : हिलेरी क्लिंटन

इस्लामाबाद, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार को अफगानिस्तान से लगी सीमा वाले पाकिस्तानी इलाकों में तालिबान और अल कायदा के आतंकवादियों के खिलाफ जारी सुरक्षा बलों के अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा, "यह एक लड़ाई है जिसे जीतना ही होगा।"

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लाहौर के प्रतिष्ठित गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी में क्लिंटन ने कहा कि आतंकवादी धीरे-धीरे मगर खतरनाक तरीके से सरकारी असर को कम करके अपना प्रभाव बढ़ा रहे हैं।

तीन दिवसीय पाकिस्तान दौरे के दूसरे चरण में क्लिंटन सोमवार को लाहौर पहुंची।

उन्होंने जोर दिया, "आतंकवादी छोटे मगर खतरनाक समूह हैं, उन्हें पराजित किया जाना चाहिए।"

उन्होंने भरोसा जताया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बल और सरकार आतंकवाद के खतरे का सफलतापूर्वक मुकाबला करेंगे।

बुधवार को पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर में एक कार बम हमले में 106 लोगों के मारे जाने और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की घटना के बाद क्लिंटन ने यह टिप्पणी की।

अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने कार बम हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इसके लिए कबायली जिले दक्षिणी वजीरिस्तान के तालिबान आतंकवादियों पर संदेह किया जा रहा है। वहां पर करीब 30,000 सुरक्षा बल हजारों आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में लगे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+