मेघालय सरकार ने छात्र संगठन को बातचीत के लिए आमंत्रित किया
खासी छात्र संगठन ने मेघालय के दक्षिण में स्थित पश्चिम खासी जिले में यूरेनियम खनन के प्रस्ताव के विरोध को लेकर गुरुवार को तीसरे चरण के तहत रातभर के लिए सड़क की नाकेबंदी शुरू की थी।
संगठन की एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद खासी छात्र संघ के सचिव आगस्टाइन जेरवा ने संवाददाताओं को बताया, "यूरेनियम खनन के मुद्दे को लेकर हम राज्य सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।"
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डी.डी.लपांग ने बुधवार को कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों के साथ तीन नवंबर को बातचीत करेगी।
मुख्यमंत्री लपांग ने संवाददाताओं को बताया, " मेघालय में यूरेनियम भंडार देश की संपत्ति है और सरकार को इसका उपयोग करने से कोई नहीं रोक सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications