श्रीलंका के राष्ट्रपति धार्मिक यात्रा पर नेपाल पहुंचे
श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल भी नेपाल पहुंचा है। इस यात्रा के दौरान राजपक्षे नेपाल के दक्षिण में स्थित भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी भी जाएंगे।
राष्ट्रपति राजपक्षे विशेष विमान से नेपाल पहुंचे। काठमांडू में त्रिभुवन हवाईअड्डे पर नेपाल की उप प्रधानमंत्री सुजाता कोइराला और संस्कृति मंत्री मिनेंद्रा रिजाल ने उनका स्वागत किया।
श्रीलंका के राष्ट्रपति इस यात्रा के दौरान नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव, प्रधानमंत्री माधव कुमार और अन्य मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
अपनी इस धार्मिक यात्रा के दौरान शुक्रवार को महिंदा राजपक्षे लुंबिनी जाएंगे जहां वे श्रीलंका सरकार द्वारा बनाए गए एक बौद्ध विहार का उद्घाटन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications