वेदांता की सहायक कंपनी जांच के घेरे में
सेसा इंडस्ट्रीज के एक शेयर धारक द्वारा कंपनी रजिस्ट्रार के पास कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद कंपनी मामलों के मंत्रालय के निर्देश पर एसएफआईओ ने जांच शुरू की है।
सेसा गोवा ने एक बयान में कहा, "वेदांता द्वारा 2007 में कंपनी का अधिग्रहण किए जाने के पहले एक शेयर धारक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई है।" एक सप्ताह में सेसा गोवा के शेयर मूल्य 9.02 फीसदी तक गिर गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications