बिहार में आक्रोषित लोगों ने थाना फूंका
झंझारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विश्राम दास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, "लखनपुर थाना क्षेत्र के बेड़मा गांव का रहने वाला 15 वर्षीय मोहम्मद शफीक की मौत थाना के नजदीक ही एक सड़क दुर्घटना में हो गई। इसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने पहले यहां के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और बाद में झंझारपुर थाना परिसर में आग लगा दी।"
दास के मुताबिक इस आगजनी में थाना में रखे सभी फर्नीचर और कागजात जलकर राख हो गए और भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दास ने बताया कि झंझारपुर में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications