कर्नाटक के मंत्री की खनन कंपनी ने किया नोटिस मिलने से इंकार
कंपनी के प्रबंध निदेशक बी. वी. श्रीनिवास रेड्डी ने एक बयान जारी कर कहा, "हमें मीडिया के मार्फत यह जानकारी मिली है कि हमारी कंपनी को कोई नोटिस भेजा गया है।"
उन्होंने कहा, "यदि हमें नोटिस मिलेगा तो हम उसका जवाब देंगे। हमें आश्चर्य है कि संबंधित अधिकारी ने कंपनी को नोटिस भेजने के पहले ही उसे मीडिया में सार्वजनिक कर दिया।"
ज्ञात हो कि अनंतपुर जिले के वन विभाग के अधिकारी कल्लोल विश्वास ने एक नोटिस जारी कर ओबुलापुरम कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था कि उसने पिछले दो वर्षो में अवैध तरीके से 25 करोड़ रुपये मूल्य के लौह अयस्कों की खुदाई कैसे करवाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications