नक्सलियों ने माकपा कार्यकर्ता की हत्या की
पश्चिमी मिदनापुर जिले में बुधवार देर रात नक्सलियों मे माकपा कार्यकर्ता तपन मुडी को अगवा कर लिया। उनका शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया।
पश्चिमी मिदनापुर के जिलाधिकारी एन.एस.निगम ने आईएएनएस से कहा, "मुडी का शव गुरुवार सुबह बीनपुर से बरामद हुआ। उनके शरीर पर गोली के निशान थे। उन्हें अपहरणकर्ताओं ने गोली मार दी थी।"
एक अन्य घटना में गोलाटोर इलाके से माकपा से जुड़े तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नक्सलियों ने गदाधर पात्रा, रणजीत पात्रा और कार्तिक डे को अगवा कर लिया है।
निगम ने कहा, "तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। ये सभी माकपा से जुड़े थे। पुलिस उन्हें खोज रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications