बीडीआर की 4 बटालियने होंगी भंग
बीडीआर जवानों के विद्रोह में बटालियन 13, 24, 36 और 44 प्रत्यक्ष रूप से शामिल थीं। 25-26 फरवरी को हुए इस विद्रोह में 57 सैन्य अधिकारियों सहित कुल 74 लोग मारे गए थे।
सरकार ने इन चार बटालियनों को भंग करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गृह सचिव अब्दुस सुभान सिकदर ने समाचार पत्र 'डेली स्टार' से बातचीत में कहा, "हमने बीडीआर के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसमें चार बटालियनों को भंग करने की बात शामिल है।"
उधर, बीडीआर के महानिदेशक मेजर जनरल मैनुल इस्लाम ने कहा, "हमें सरकार की स्वीकृति मिल गई है और विद्रोही जवानों पर मुकदमे की प्रक्रिया के खत्म होते ही चार बटालियनों को भंग कर दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications