पेशावर विस्फोट: तालिबान और अलकायदा ने हाथ होने से इंकार किया

स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक अलकायदा के एक बयान में कहा गया है कि वह निर्दोष लोगों के मारे जाने की इस घटना में नहीं शामिल था। विस्फोट में मारे गए लोगों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं।

अखबार ने अलकायदा के सूत्रों के हवाले से कहा है कि पेशावर विस्फोट का मकसद जेहाद को बदनाम करना था। सूत्रों ने कहा कि उनका संगठन अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ अपना जेहाद जारी रखेगा।

उधर, प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने मीडिया को ई-मेल भेजकर पेशावर विस्फोटों की निंदा की है और इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से इंकार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+