मेक्सिको के अधिकारियों ने अमेरिकी विधायक से मांगी रिश्वत
समाचार एजेंसी ईएफई के हवाले से बताया गया है कि यातायात कर्मियों पर अमेरिकी राज्य मिन्नेसोटा की विधायक से रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है।
मेक्सिकन नगरपालिका नियंत्रक जॉर्ज रौड्रिग्यूज कैरिलो ने कहा कि विधायक मिशेल फिसबेच ने जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी।
रौड्रिग्यूज ने बुधवार को कहा कि यातायातकर्मियों ने पर्यटक जोन में मिशेल फिसबेच को रोककर हिंसा का आरोप लगाकर रिश्वत की मांग की। यातायातकर्मी उनसे 200-300 डॉलर की मांग कर रहे थे।
रौड्रिग्यूज ने कहा कि यह घटना कुछ सप्ताह पहले हुई थी। इस घटना में लिप्त पांच यातायातकर्मियों से रिश्वत मांगने के संदर्भ में पूछताछ चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications