पूर्वोत्तर के छात्र करेंगे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन
नागा छात्र संघ के अध्यक्ष लुइकांग ने कहा, " हम पूर्वोत्तर के अन्य छात्र संगठनों के साथ बैठक कर चुके हैं। हमने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। पूर्वोत्तर के छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। सरकार को इस बारे में कदम उठाने की जरूरत है।"
लुइकांग ने आईएएनएस से कहा, "हर दूसरे दिन पूर्वोत्तर की लड़की या किसी छात्र के साथ दुर्व्यहार के मामले सामने आ रहे हैं। इस समुदाय के खिलाफ पूर्वाग्रह को अवश्य रोका जाना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण दिल्ली के उपायुक्त ने गुरुवार को एक बैठक के लिए नागा छात्र संघ के सदस्यों को आमंत्रित किया है।
लुइकांग ने कहा कि यह बैठक पूर्वोत्तर समुदाय की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर होगी। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में वर्ष 2006-07 में बलात्कार, छेड़छाड़, गाली-गलौच और शारीरिक दुर्व्यवहार जैसे लगभग 100 मामले दर्ज किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications