गिरफ्तार पत्रकार ने लश्कर मुख्यालय का दौरा किया था: पुलिस
विगत 25 अक्टूबर को पत्रकार फारूक गनी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) का जासूस होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गनी यहां 'न्यूज एजेंसी ऑफ कश्मीर' (एनआईए) नाम से एक समाचार एजेंसी का संचालन करता है।
पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि गनी पाकिस्तान के मुरदीक स्थित लश्कर के मुख्यालय गया था और वहां उसने इस आतंकवादी संगठन के गई शीर्ष सदस्यों से मुलाकात की थी।
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि गनी से लश्कर मुख्यालय के उसके दौरे के बारे में विधिवत पूछताछ की जाएगी। यह अभी पता नहीं चल पाया है कि गनी ने लश्कर के सरगना हाफिज सईद से मुलाकात की थी अथवा नहीं।
गनी को संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) भेजा गया है जहां उससे सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जाएगी।
गौरतलब है कि भारत में मुंबई हमले सहित कई आतंकवादी वारदातों को लश्कर ने ही अंजाम दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications