ईरान में आईएईए का निरीक्षण संपन्न
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आईएईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि विशेषज्ञों ने तेहरान से 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित फोर्दू के निकट ईरान के नए यूरेनियम संवर्धन संयंत्र में चार दिन गुजारे।
निरीक्षण दल के प्रमुख हेकमन नाकार्ट्स ने विएना हवाई अड्डे पर कहा कि आईएईए अब ईरान से प्राप्त आंकड़ों का अध्ययन करेगा। आईएईए के प्रमुख मोहम्मद अलबरदेई नवंबर में होने वाली बैठक में ईरान के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
आईएईए ने कहा कि तेहरान ने परमाणु संयंत्र के बारे में देर से जानकारी दी है, जबकि नियम के मुताबिक यह गलत है। वहीं ईरान ने कहा कि उसे इस कानून को पालन नहीं करने का अधिकार है।
ईरान के नए परमाणु संयंत्र को लेकर खबर आई थी कि इसका प्रयोग परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications