आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे पाक : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यदि सभी लंबित मसलों पर विचार-विमर्श में कोई कामयाबी हासिल करनी है तो इसके लिए बेहद जरूरी है कि आतंकवादी तत्वों को नियंत्रित किया जाए।"
उन्होंने कहा, "भारत लोकतांत्रिक देश है। यदि आए दिन इसी तरह आतंकवादी हमलों में मासूमों की जान जाती रही तो हम सार्थक बातचीत के लिए उचित माहौल तैयार नहीं कर सकेंगे। यह मामलों को देखने का व्यावहारिक नजरिया है।"
मनमोहन सिंह ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को इन आतंकवादी गुटों पर लगाम कसनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications