भारत का तालिबान से कोई नाता नहीं : प्रधानमंत्री
श्रीनगर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान के इन आरोपों का खंडन किया कि भारत, पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए बूलचिस्तान में आतंकवाद तथा तालिबान को समर्थन दे रहा है।
सिंह ने दो दिनों की जम्मू एवं कश्मीर यात्रा के आखिरी दिन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "बलूचिस्तान में भारत की भूमिका के बारे में जो कुछ भी कहा गया है, वह बेबुनियाद है। जो लोग ये झूठे आरोप मढ़ रहे हैं, वे इस बारे में बखूबी जानते हैं।"
उन्होंने कहा, "तालिबान को भारत द्वारा समर्थन देने संबंधी आरोप पर भी यही बात लागू होती है। ऐसा कुछ भी नहीं गढ़ा जा सकता जो सच्चाई से कोसों दूर हो। हम पाकिस्तान द्वारा समर्थित और उकसाए गए आतंकवाद के शिकार हैं। बलूचिस्तान और तालिबान को समर्थन देने के दोनों संदर्भ पूरी तरह गलत हैं।"
पाकिस्तान में हाल में तालिबानी हिंसा में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications