दिल्ली का एक और खुशनुमा दिन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को तड़के दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे था।
विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से तीन डिग्री कम था। आने वाले दिनों में सुबह और शाम के तापमान में और भी गिरावट आएगी।"
दिन चढ़ने के साथ अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा, "सुबह के कुहासे के साथ मुख्य रूप से आकाश साफ रहेगा।"
सुबह-सुबह कार्यालयों के लिए निकलने वाले लोग इस सुहावने मौसम का पूरा मजा ले रहे हैं।
एक मार्केटिंग व्यवसायी सुमित्रा रॉय कहती हैं, "कुहासे से भरी सुबह और ठंडे मौसम में मेरे दिन की अच्छी शुरुआत होती है। यद्यपि दिन के समय मौसम गर्म होता है लेकिन सुबह और शामें बताती हैं कि सर्दियों की शुरुआत हो रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications