पेशावर विस्फोट में मरने वालों की संख्या 105 हुई
समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' ने गुरुवार को खबर दी कि मरने वालों की संख्या 105 तक पहुंच चुकी है। विस्फोट में 180 लोग घायल भी हैं। शुरुआती खबरों में घायलों की संख्या 200 से ज्यादा बताई गई थी।
मीडिया की खबरों में बम निरोधक दस्ते के अधिकारी शफाकतुल्लाह मलिक के हवाले से कहा गया है कि 150 किलोग्राम विस्फोट एक वाहन में लगाकर रखे गए थे, जिनमें धमाका कर दिया गया।
बचावकर्मियों ने मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका जाहिर की है। यह विस्फोट अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की पाकिस्तान यात्रा के दौरान किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications