मुद्रास्फीति की दर 1.51 फीसदी हुई
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान आधिकारिक थोक मूल्य सूचकांक में पिछले सप्ताह की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 242.2 पर बना रहा। इस दौरान प्राथमिक वस्तुओं और ईंधन, बिजली व स्नेहक के सूचकांक में एक फीसदी की गिरावट आई जबकि विनिर्मित उत्पादों के सूचकांक में एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
प्राथमिक वस्तुओं में चाय, मक्का, अरहर, मसाले, बकरे की मांस और मिर्च की कीमतों में एक फीसदी की वृद्धि हुई जबकि समुद्री उत्पादों की कीमतों में छह फीसदी की कमी आई।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 17 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान पिछले वर्ष के इसी सप्ताह की तुलना में थोक प्याज की कीमत में 28 फीसदी, आलू की कीमत 22.84 फीसदी, सब्जी की कीमत में 20.39 फीसदी, चावल की कीमत 15.65 फीसदी और दालों की कीमत में 16.34 फीसदी जबकि चीनी की कीमत में 28.37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications