पेशावर में बम विस्फोट, 45 मरे

यह धमाका बुधवार दोपहर पेशावर के भीड़भाड़ वाले इलाके पीपल मंडी बाजार में हुआ। यह आनाज का मार्केट है। धमाके से दर्जनों दुकानों के शीशे टूट गए। आस-पास खड़े वाहनों के परखच्चे उड़ गए यही नहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों के तो चीथड़े उड़ गए।
100 से ज्यादा घायल
पुलिस के मुताबिक अभी तक 45 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इस वारदात में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने में पेशावर में यह तीसरा बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले 9 व 23 अक्तूबर को धमाके हुए थे, जिनमें 40 से ज्यादा लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications