प्रधानमंत्री ने किया अनंतनाग-काजीगुण्ड रेलमार्ग का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने इस रेलमार्ग पर पहली रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख सोनिया गांधी, केंद्रीय रेल मंत्री ममता बनर्जी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला, जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मौजूद थे।
मनमोहन सिंह बुधवार को दोपहर बाद श्रीनगर में आर्थिक पुनर्निर्माण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह यहां के मुख्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी करेंगे।
प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी के दो दिन के इस दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications