एक हीरे ने बदल डाली प्यारी बाई की जिंदगी
दुनिया में पन्ना की पहचान हीरे के कारण है और इसी हीरे ने यहां कई लोगों की जिंदगी को चमकदार बनाया है। अब यहां के जनकपुर की रहने वाली प्यारी बाई का नाम भी इन्हीं लोगों की फेहरिस्त में जुड़ गया है। उसके परिवार ने भी हीरा पाने की चाहत में कई बार खदान लीज पर ली मगर किस्मत ने साथ नहीं दिया।
प्यारी बाई ने कई बार असफलता मिलने के बाद भी अपना प्रयास जारी रखा और आखिर में उसे सफलता मिल ही गई। प्यारी बाई को जो हीरा मिला है, उसकी बोली 11 लाख 40 रुपये लगी है। खनिज विभाग के अनुसार प्यारी बाई को मिला हीरा जैम किस्म का है और बोली लगाकर एक व्यवसायी नरेंद्र जैन ने 11 लाख, 40 हजार रुपए में उसे खरीदा है। प्यारी बाई को रायल्टी आदि की कटौती कर 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
एकल (सोलो) खदान में मिले हीरे के 10 लाख रुपए मिलने की खबर से प्यारी बाई बहुत खुश हैं। वह इस रकम से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उनका जीवन बदलना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications