चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए समय सीमा नहीं : कृष्णा
कृष्णा ने संवाददाताओं को यहां बताया, "चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। यह एक लंबी और समय लेने वाली प्रक्रिया है। नक्शे का काम पूरा होने तक हमें धैर्य रखना है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या चीनी विदेश मंत्री यांग जीची के साथ बुधवार को हुई द्विपक्षीय बातचीत के दौरान सीमा मुद्दे पर चर्चा हुई, इस पर कृष्णा ने कहा कि दोनों देशों ने अपने विशेष प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के जरिए कोई स्वीकार्य समाधान निकालने की एक अलग प्रक्रिया इजाद की है।
कृष्णा ने कहा, "हमारे विशेष प्रतिनिधि, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन और चीन के विशेष प्रतिनिधि दाई बिनग्गुओ इसके पहले 13 बार मुलाकात कर चुके हैं और आगे भी उनके बीच कई बैठकें होनी हैं। चूंकि यह एक लंबी प्रक्रिया है, लिहाजा इसके लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications