स्वाइन फ्लू से 6 की मौत, मृतकों की संख्या 457 हुई
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वाइन फ्लू से देश में छह और लोगों की मौत हो गई। पुडुचेरी में इस बीमारी से चार लोगों ने दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 457 हो गई।
पुडुचेरी में चार लोगों की मौत के साथ ही यहां मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में एक और तमिलनाडु में एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गई।
महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत के साथ ही यहां मृतकों की संख्या 196 हो गई। उधर तमिलनाडु में अब तक इस बीमारी से सात लोग दम तोड़ चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार बुधवार को 88 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह देश में पीड़ितों की संख्या 13633 हो गई है।
बुधवार को सामने आए 88 नए मामलों में केरल से 30, नई दिल्ली 19, महाराष्ट्र 14, कर्नाटक 8, हरियाणा 1 शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications