इक्वोडोर में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
क्वि टो, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। इक्वोडोर वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर मंगलवार को क्वि टो वायुसैनिक ठिकाने के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा वायुसेना की 89वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह के दौरान हुआ।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वायुसेना के दो अधिकारी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले बाहर निकलने में कामयाब रहे। दोनों को क्विटो के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।
भारत में निर्मित हेलीकॉप्टर ध्रुव को इसी साल वायुसेना में शामिल किया गया था। मीडिया की खबरों के अनुसार हादसे के समय तीन हेलीकॉप्टर ठिकाने के निकट उड़ान भर रहे थे। हेलीकॉप्टर 90 डिग्री झूल गया और संभल नहीं सका और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
समारोह में इक्वोडोर के उपराष्ट्रपति लेनिन मोरेनो और अन्य विशिष्ट व्यक्ति हिस्सा ले रहे थे। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications