संयुक्त राष्ट्र गेस्ट हाउस पर आतंकी हमला, 6 की मौत (लीड-2)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुलिस और संदिग्ध आत्मघाती हमलावरों के बीच शार-ए-नाव इलाके के गेस्ट हाउस में भीषण गोलीबारी हुई। इसके कुछ देर बाद ही पंचसितारा होटल 'काबुल सेरेना' पर किसी अज्ञात स्थान से रॉकेट दागा गया।
बीबीसी ने खबर दी है कि हमले में संयुक्त राष्ट्र के कम से कम तीन कर्मचारी मारे गए हैं। एक अफगानी अधिकारी ने बताया कि इसय हमले में छह विदेशी और तीन आतंकवादी मारे गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलीबारी स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे आरंभ हुई। गेस्ट हाउस वाली सड़क की घेराबंदी कर ली गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ओर से हो रही गोलीबारी के दौरान इमारतों से धुंआ उठता देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications