धाराप्रवाह हिंदी बोलने वाले अमेरिकी प्रोफेसर मुंबई में पढ़ाएंगे

वाशिंगटन, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु, गुजरात और उत्तर प्रदेश में रह चुके और धाराप्रवाह हिंदी बोलने वाले एक अमेरिकी प्रोफेसर को वर्ष 2010 के वसंत सत्र में मुंबई विश्वविद्यालय में अध्ययन और अध्यापन के लिए फुलब्राइट स्कालरशिप हासिल हुई है।

भारत में पले-बढ़े हुए इडाहो स्टेट यूनिवर्सिटी (आईएसयू) में अंग्रेजी के एसोसिएट प्रोफेसर एलेन जॉनसन ने कहा, "अपने चयन से मैं रोमांचित और उत्तेजित हूं। इससे मुझे केवल अध्ययन की अनुमति का ही अवसर नहीं वरन आईएसयू और अमेरिकी उच्च शिक्षा का दूत बनने का भी मौका मिला है।"

विश्वविद्यालय के अनुसार जॉनसन की विशेषज्ञता उत्तर-औपनिवेशिक साहित्य खासतौर पर दक्षिण एशियाई और भारतीय साहित्य तथा सिद्धांतों में है।

उन्होंने देश-विदेश में मशहूर सलमान रुश्दी, किरण देसाई जैसे अंग्रेजी में लेखन करने वाले भारतीय लेखकों की कृतियों का अध्ययन किया है। वह वैश्वीकरण और साहित्य, साहित्यिक सिद्धांत और उत्तर-औपनिवेशिक अध्ययन पढ़ाएंगे।

जॉनसन ने कहा, "विश्वविद्यालय का कामकाज देखना और भारतीय उच्च शिक्षा से परिचित होना रोचक होगा।"

उन्होंने कहा, "मेरे लिए अपने अनुभवों को साझा करना उपयोगी होगा क्योंकि हम बढ़ते वैश्वीकरण वाली दुनिया में रह रहे हैं और आईसीयू अधिक अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। ये महज विषय नहीं हैं जिन्हें मैं पढ़ाता हूं बल्कि आपसी संबंध महत्वपूर्ण हैं जिनको बढ़ाने की मेरी इच्छा है।"

जॉनसन ने हाईस्कूल के बाद भारत छोड़ दिया और दक्षिणी इलिनॉय विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने वर्जीनिया विश्वविद्यालय से एम.ए. और कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी सभी उपाधियां अंग्रेजी साहित्य में हैं।

विवाहित जॉनसन को उम्मीद है कि भारत में करीब पांच-छह महीने लंबे प्रवास के दौरान उनकी पत्नी और बच्चे भारत का दौरा करेंगे।

फुलब्राइट कार्यक्रम अमेरिकी सरकार द्वारा प्रायोजित प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा आदान-प्रदान कार्यक्रम है और इसे अमेरिका की जनता तथा अन्य देशों की जनता के बीच आपसी समझ बढ़ाने के लिए तैयार किया गया।

करीब 60 वर्ष से जारी इस कार्यक्रम से करीब 294,000 व्यक्ति लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें 111,000 अमेरिकी और 183,000 अन्य देशों के नागरिक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+