सुधर रहे हैं कश्मीर के हालात : उमर
उमर अब्दुल्ला ने कहा, "आज मैंने पहली बार महसूस किया कि यहां स्थितियां बदल गई हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जनसमूह को संबोधित करने के लिए बुलेट प्रूफ स्क्रीन का उपयोग नहीं किया।"
अब्दुल्ला ने कश्मीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर की समस्या सिर्फ आर्थिक ही नहीं है, बल्कि यह हमारी राजनीति से जुड़ी हुई है। यदि हम चाहते हैं कि राज्य में बंदूक की संस्कृति का अंत हो जाए तो हमें यहां की राजनीतिक समस्या का एक स्थायी समाधान निकालना होगा।"
प्रधानमंत्री ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर को श्रीनगर और उत्तरी कश्मीर के अन्य स्थलों से जोड़ने वाली 18 किलोमीटर लंबी एक नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई।
अब्दुल्ला ने राज्य और केंद्र सरकार के बीच एक राजनीतिक संवाद की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पी.चिदंबरम को धन्यवाद दिया।
अब्दुल्ला ने कहा, "मेरी सरकार संवाद प्रक्रिया में हर संभव मदद करने की कोशिश करेगी ताकि लोगों की आंखों से आंसू पोछे जा सकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications