भारतीय पर हिजबुल्ला को हथियार मुहैया कराने के प्रयास का आरोप
भारतीय नागरिक पैट्रिक नैय्यर (46) और कोनराड मुलहोलंद (43) को मंगलवार को आरोपी बनाया गया। आरोप है कि ये दोनों संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) के एक अंडरकवर एजेंट को बंदूकें, विस्फोटक, वाहन और बूलेटप्रूफ कपड़ों की आपूर्ति करने के लिए सहमत हुए थे। इन दोनों ने इस एजेंट को हिजबुल्ला का सदस्य समझा था।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने पहले ही एफबीआई के अंडरकवर एजेंट को एक पिस्तौल, एक ट्रक और विस्फोटक की आपूर्ति कर दी थी। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने हिजबुल्ला को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है।
नैय्यर न्यूयार्क के क्वींस में अवैध रूप से रह रहा था। उसे 24 सितंबर को गिरफ्तार भी किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications