राष्ट्रपति ने ब्रिटिश महरानी को भारत आने का न्यौता दिया

विंडसर, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को भारत आने का न्यौता दिया है। इससे पहले महारानी तीन बार भारत आ चुकी हैं।

पाटिल ने मंगलवार रात अपने सम्मान समारोह के दौरान दिए भाषण में कहा, "भारत अक्टूबर, 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर मैं उन्हें भारत आने का निमंत्रण देना चाहती हूं।"

राष्ट्रपति ने कहा, "आपका (महारानी) वहां भव्य स्वागत होगा। आप यह भी देख सकेंगी कि वर्ष 1997 के बाद से भारत कितना बदल चुका है।"

गौरतलब है कि महारानी वर्ष 1961, 1983 और 1997 में भारत दौरें पर आ चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+