ब्रिटेन की महारानी ने मुंबई हमले की निंदा की
विंडसर, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने पिछले वर्ष 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की भर्त्सना की है और उस दौरान भारत की ओर से दिए गए साहस के परिचय को सराहनीय बताया है।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सम्मान में रखे गए समारोह के दौरान मंगलवार रात महारानी ने कहा, "हमें ध्यान है कि भारत एक महीने में पिछले वर्ष मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की पहली बरसी मनाएगा। इसमें कई भारतीय मारे गए थे।"
महारानी ने कहा, "मुंबई हमलों के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों और जनता द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस व एकजुटता को सम्मान देना चाहती हूं।"
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में 170 से अधिक लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications