लेबनान, इजरायल में गोलाबारी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार लेबनान में संयुक्त राष्ट्र की अंतरिम सेना ने रॉकेट हमले की पुष्टि की है। रॉकेट दक्षिणी लेबनान के होयुला इलाके से दागा गया और उत्तरी इजरायल के किरयात शेमोना इलाके में गिरा।
लेबनान के सरकारी मीडिया के अनुसार इजरायली सेनाओं ने जवाब में तोपों से गोलाबारी की।
संयुक्त राष्ट्र की शांतिरक्षक सेना दोनों पक्षों के संपर्क में है और उनसे अधिकतम संयम बरतने का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications