तालिबान को मदद का पाकिस्तान का आरोप हास्यास्पद : कृष्णा
कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा, "इतना हास्यास्पद बयान अब तक मैंने कभी नहीं सुना। हम तालिबान की अति खतरनाक तत्व के रूप में निंदा करते हैं। हमने पाकिस्तान से तालिबान, लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है, क्योंकि ये संगठन आतंकवादी हैं।"
कृष्णा ने पाकिस्तान के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि भारत बलूचिस्तान में गड़बड़ी पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान में एक रचनात्मक भूमिका निभा रहा है।
कृष्णा ने स्पष्ट किया, "अफगानिस्तान के साथ हमारे सभ्यतागत संबंध हैं। अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में वहां की सरकार को मदद पहुंचाने के हमारे प्रयासों की अन्य देशों ने सराहना की है। उस देश में जो हो रहा है और वहां जो भूमिका हम निभा रहे हैं वह एक द्विपक्षीय मुद्दा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications