गेल के मुनाफे में 30 फीसदी की कमी
कंपनी का अर्ध वार्षिक शुद्ध मुनाफा वर्ष 2008-09 की इसी अवधि की तुलना में 29.1 फीसदी गिरकर 13,690 करोड़ रुपये हो गया।
गेल के निदेशक मंडल ने दिसंबर में जारी बांडों से भी 500 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है।
कंपनी के चेयरमैन बी. सी. त्रिपाठी ने कहा, "बाजार से धन उगाहने को निदेशक मंडल ने मंजूरी दे दी है और हम 500 करोड़ रुपये के बांड जारी करेंगे।"
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि दूसरी तिमाही में कुल आय में मामूली वृद्धि हुई और यह 6,350 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,370 करोड़ रुपये हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications