झारखण्ड में पहले चरण का मतदान अब 25 नवंबर को : चुनाव आयोग

झारखण्ड में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच पांच चरणों में संपन्न कराया जाएगा।

चुनाव आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "कुछ विचार विमर्श के बाद आयोग ने झारखण्ड विधानसभा के पहले चरण का मतदान 27 नवंबर की बजाय 25 नवंबर को करने का निर्णय लिया है।"

मतदान सुबह सात बजे से शुरु होकर शाम तीन बजे तक चलेगा। मतदान के अन्य चार चरणों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।

चुनाव आयोग ने कहा कि पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 31 अक्टूबर को जारी की जाएगी जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सात नवंबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच नौ नवंबर को की जाएगी और 11 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

गौरतलब है कि विभिन्न मुस्लिम संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने 27 नवंबर को होने वाले प्रथम चरण के मतदान का बहिष्कार करने की धमकी दी थी। क्योंकि 27 नवंबर को शुक्रवार (जुमे) के दिन मुसलमान सामूहिक रूप से नमाज अदा करेंगे और उसके अगले दिन 28 नवंबर को बकरीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+