पाकिस्तानी संसद में सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात करने पर विचार

इस्लामाबाद, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। आतंकवादी हमले के खतरे के कारण पहली बार पाकिस्तान सरकार संसद के भीतर सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात करने पर विचार कर रही है।

संसद के एक अनाम अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने कहा है कि मौजूदा स्थिति में संसद पर आतंकवादी हमले का भारी खतरा है। इसलिए सरकार संसद में सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि यद्यपि किसी भी देश में संसद के भीतर हथियार ले जाना प्रतिबंधित है और पाकिस्तान भी इस नियम से बंधा हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार के पास पुख्ता जानकारी है कि आतंकवादियों ने संसद पर हमला करने और किसी संघीय मंत्री या सांसद का अपहरण करने की योजना बनाई है।

नेशनल असेंबली का सत्र दो नवंबर से आरंभ होना है लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने अभी इसे आंरभ कराने की अनुमति नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार सरकार भी सत्र का कार्यक्रम फिर से निर्धारित करने पर विचार कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+