ग्रीस में गोलीबारी, 6 पुलिस अधिकारी घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बंदूकधारियों की संख्या चार थी। उन्होंने एथेंस के उपनगरीय इलाके एजिओस पारेस्केविस में एक थाने में फायरिंग की।
खबरों में कहा गया है कि बंदूकधारियों ने 20 राउंड फायरिंग की और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए। इनमें से एक मोटरसाइकिल घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बरामद की गई।
ग्रीस की पुलिस ने हमलावरों के बारे में सुराग देने वाले के लिए 600,000 यूरो की ईनामी राशि का ऐलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications