भागवत के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया : संघ
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने बुधवार शाम एक बयान जारी कर कहा कि एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में भागवत ने कहा था, "जहां तक भाजपा की बात है, वहां क्या सर्जरी या कीमोथेरेपी आवश्यक है, यह उन्हीं को डायग्नोज करके तय करना है। अगर उनको संगठन के नाते कुछ मदद चाहिए, तो वह हम करेंगे, क्योंकि वे स्वयंसेवक हैं। अच्छे काम के लिए और भी कोई मदद मांगेगा, जो हमारा स्वयंसेवक नहीं है, तो भी हम करेंगे'।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications