राजधानी एक्सप्रेस पर हमलावरों के लिए तलाशी अभियान
गौरतलब है कि नक्सली समर्थित विद्रोहियों ने भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में सवार 667 यात्रियों को मंगलवार को बंधक बना लिया था।
झाड़ग्राम कस्बे के अंतपानी जंगलों के अलावा अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने कई गांवों में घर-घर जाकर नक्सलियों और पुलिस अत्याचार के खिलाफ बनाई गई पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) के सदस्यों की तलाश की।
जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।"
इस बीच पीसीएपीए के नेता आसित महतो ने आरोप लगाया कि बांसतला से मानिकपारा के बीच के लगभग 15 गांवों के लोग सुरक्षाबलों के डर से भागने को मजबूर हो रहे हैं।
पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिम क्षेत्र) कुलदीप सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हम रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जो कुछ भी आवश्यक है वह कर रहे हैं।"
गौरतलब है कि मंगलवार को पीसीएपीए के लगभग 500 सदस्यों ने भुवनेश्वर-दिल्ली राजधाानी एक्सप्रेस को झाड़ग्राम के पास बांसतला में चार घंटे तक बंधक बनाए रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications