पाकिस्तानी सेना मुख्यालय पर हमले का सूत्रधार गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इश्तियाक ने दो दिन चले हमले में फोन के माध्यम से अपने सहयोगियों को निर्देशित किया था। इस हमले में आठ सैनिकों और आठ आतंकवादियों सहित कम से कम 19 लोगों की मौत हुई थी।
पुलिस उसके ठिकाने से आठ कलाश्निकोव राइफलें, 10 ग्रेनेड, एक रॉकेट लांचर और विस्फोटक बरामद किए।
इश्तियाक से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद उसके सात अन्य सहयोगियों को गुजरांवाला,मैलसी और सरगोधा इलाके से गिरफ्तार किया गया।
इश्तियाक पंजाब प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान का प्रमुख सरगना है और बहावलपुर का निवासी है।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications