अफगानिस्तान में अमेरिका के 8 सैनिक मारे गए
काबुल, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिण में मंगलवार को सिलसिलेवार हमलों में अमेरिका के आठ सैनिक मारे गए।
समाचार एजेंसी प्रेंसा लैटिना के मुताबिक नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिणी अफानिस्तान में कई बम हमले हुए, इनमें अमेरिका के आठ सैनिकों की मौत हुई।
इस वर्ष अक्टूबर महीने में ही यहां 54 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की तैनाती के बाद से अब तक उसके 833 सैनिक मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications