नक्सलवाद पर स्पष्ट नीति बनाए सरकार : भाजपा

पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हाल के कुछ वर्षो में नक्सली हमलों में तेजी आई है। उनकी संख्या भी बढ़ी है। वास्तव में नक्सलियों ने भारत के खिलाफ जंग का एलान कर दिया है। उन्हें हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। अब वह राजनीतिक सत्ता के लिए संघर्ष कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "नक्सलवाद के खिलाफ सरकार को स्पष्ट नीति घोषित करनी चाहिए। प्रभावित राज्यों के लिए एकीकृत रणनीति बननी चाहिए। सरकार इसको लेकर भ्रम में है। पिछले पांच सालों के शासन में उसने नक्सलवाद के खिलाफ कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई।"

जावडेकर ने कहा, "नक्सलियों के अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से संबंध है। आतंकवादियों से भी उनके संबंध हैं। सरकार को भी इसकी जानकारी है। अगर जल्द ही कोई ठोस और स्पष्ट रणनीति नहीं बनाई गई तो आए दिन हमें राजधानी एक्सप्रेस जैसी घटनाएं देखने को मिलेंगी। सरकार को तत्काल हरकत में आना चाहिए। संसद के अगले सत्र में हम मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएंगे।"

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नक्सलियों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को लगभग पांच घंटे रोक रखी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+