रेल से होगा कश्मीर का विकास : फारूक अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि रेलगाड़ी जल्द ही घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ देगी। यहां तथा यहां से बाहर तमाम ऐसे स्थल हैं, जिसे रेलवे को राज्य से जोड़ना है। इससे हमारी कई सारी कठिनाइयां दूर हो जाएंगी। मैं जल्द ही कश्मीर से देश के अन्य हिस्सों में रेलगाड़ी को जाते हुए देखना चाहता हूं।"
अब्दुल्ला ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा, "इससे तमाम कश्मीरियों के लिए रोजगार का सृजन होगा और इस पिछड़े राज्य का विकास होगा।"
अब्दुल्ला काजीगुण्ड से अनंतनाग को जोड़ने वाली रेल सेवा के उद्घाटन के मौके पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। यह रेल लाइन दक्षिण कश्मीर को श्रीनगर तथा घाटी के उत्तरी हिस्सों से जोड़ेगी।
अब्दुल्ला ने मांग की है कि जम्मू एवं कश्मीर जैसे पिछड़े राज्य में रेलवे में निम्न श्रेणी का रोजगार पाने के लिए निम्नतम योग्यता 8वीं पास होनी चाहिए।
अब्दुल्ला ने रेल सेवा को हरी झंडी दिखाने हेतु घाटी का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति आभार प्रकट किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications