गोवा के भाजपा नेता हमारे समर्थन में: सनातन संस्था
गौरतलब है कि इस हिन्दू संगठन को दिवाली से एक दिन पूर्व गोवा के मडगांव में हुए विस्फोट के लिए दोषी ठहराया गया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।
संस्था के प्रबंध न्यासी वीरेंद्र मराठे ने कहा कि भाजपा की गोवा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्रीपद नाईक, विपक्ष के नेता मनोहर पारिकर और पार्टी के विधायक दयानंद मांदरेकर उनके समर्थन में खड़े हैं।
पुलिस का कहना है कि सनातन संस्था के सदस्यों ने ही बम बनाया और विस्फोट किया था।
मराठे ने पणजी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा," भाजपा के विधायक हमारे समर्थन में हैं। उन्होंने हमें संस्था की निंदा करने के लिए मीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की सलाह दी है। दयानंद मांदरेकर, पारिकर और श्रीपद नाईक ने हमारा समर्थन किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications