माओवादियों ने दी काठमांडू घाटी और हवाई अड्डे की नाकेबंदी की चेतावनी
माओवादियों के दैनिक समाचार पत्र 'जनदिशा' में बुधवार को कहा गया, "हम काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किसी भी विमान को न उड़ने देंगे और न ही उतरने देंगे।"
माओवादियों ने 10 नवंबर को काठमांडू घाटी और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की नाकेबंदी की घोषणा की है। इससे पहले काठमांडू घाटी को स्वायत्त राज्य घोषित करने की मांग को लेकर माओवादियों ने सरकारी कार्यालयों की घेराबंदी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।
माओवादियों की ओर से यह घोषणा तब की गई जब वरिष्ठ माओवादियों ने कहा कि अब गठबंधन सरकार के साथ समझौते की उम्मीद न के बराबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications