धर्मनिरपेक्ष भारत में कश्मीर का विशेष स्थान : सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने यहां एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "यहां हमेशा समस्याएं होंगी, लेकिन ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसे बातचीत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए न सुलझाया जा सके।"
गांधी ने कहा, "भारतीय लोकतंत्र में कश्मीर का एक विशेष स्थान है।"
संप्रग अध्यक्ष ने लोगों को याद दिलाया कि कश्मीर का विकास तभी हो सकेगा, जब वहां शांति होगी।
गांधी ने कहा कि घाटी को जल्द ही जम्मू एवं कश्मीर तथा देश के अन्य हिस्सों से रेल संपर्क के जरिए जोड़ दिया जाएगा।
गांधी ने कहा, "पर्यटन को यहां न केवल अपने पुराने सौंदर्य को हासिल करना चाहिए, बल्कि इसे और विशिष्ट बनना चाहिए।"
सोनिया गांधी ने कहा, "घाटी को रेल संपर्क के जरिए देश के अन्य हिस्सों से जुड़ने से यहां के लोगों का बाहर के लोगों के साथ भाइचारा भी बढ़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications