मध्य प्रदेश उत्सव जगाएगा अपने राज्य के प्रति भाव : शर्मा
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के निवासियों में भी राज्य के प्रति भाव आए इसीलिए राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कायक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो सात दिन तक चलेंगे।
स्ांस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का ब्योरा देते हुए शर्मा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, "प्रदेश का स्थापना दिवस एक नवंबर को है। इस मौके पर संस्कृति विभाग सात दिवसीय मध्य प्रदेश उत्सव का आयोजन करने जा रहा है। उत्सव के तहत रंगारंग कार्यक्रम तो होंगे ही साथ में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों में अपने प्रदेश के प्रति भाव है इसीलिए यह राज्य प्रगति के पथ पर बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश के लोगों में भी अपने राज्य के प्रति भाव जगाना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखकर यह उत्सव आयोजित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications